Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

TI Suspended : गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, अवैध शराब पर नियंत्रण नहीं रखने पर हुई कार्रवाई

TI Suspended: Gobra Navapara police station in-charge suspended, action taken for not controlling illegal liquor
X

TI Suspended: Gobra Navapara police station in-charge suspended, action taken for not controlling illegal liquor

TI Suspended : रायपुर। रायपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने निलंबित कर दिया है।

TI Suspended : जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रख पाने और कानून-व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। इस संबंध में रायपुर ग्रामीण एसपी द्वारा निलंबन आदेश जारी किया गया है।

TI Suspended : ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा जारी आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, मामले की आगे भी समीक्षा की जा रही है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रह सकती है। फिलहाल निलंबन आदेश के बाद गोबरा नवापारा थाना की जिम्मेदारी अन्य अधिकारी को सौंपे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019