TI Suspend : रेत तस्करी रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल की मौत, TI निलंबित

CG suspend
CG suspend
TI Suspend : बलरामपुर। सनावल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात रेत माफिया की बर्बरता ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती दे डाली। अवैध रेत खनन को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें आरक्षक शिवबचन सिंह (43 वर्ष) की ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है।
TI Suspend : घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सघन अभियान शुरू कर दिया है और रेत तस्करी के इस नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंकने की योजना बनाई जा रही है।
TI Suspend : इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक झा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सनावल थाना प्रभारी दिव्यकांत पांडे को निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने रेत माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की और लापरवाही बरती, जिससे यह घटना हुई।
TI Suspend : आईजी दीपक झा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "सरकार और पुलिस प्रशासन माफियाराज को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।" उन्होंने पूरे रेत तस्करी नेटवर्क की जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि फरार ट्रैक्टर चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।


