Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Threat to PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी: राजस्थान में दो लोगों की गिरफ्तारी, सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी

PM Modi
X

PM Modi

Threat to PM Modi: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले एक पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। धमकी देने वाले युवकों ने यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर किया था। सूचना मिलते ही इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राजस्थान के डीग जिले से दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम राहुल मेव और शाकिर मेव हैं, जो साइबर ठगी के मामलों में भी शामिल हैं।

Threat to PM Modi: आईबी और पुलिस की टीम इस मामले की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने धमकी पोस्ट करने से पहले फोन पर अन्य लोगों से संपर्क किया था। सुरक्षा एजेंसियाँ यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस धमकी के पीछे किसी विदेशी ताकत या आतंकी संगठन का हाथ है या फिर यह एक व्यक्तिगत या आपसी विवाद का मामला है। जांच जारी है और एजेंसियाँ विभिन्न पहलुओं पर गौर कर रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019