Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

महिला लिपिक की ऐसे हुई लिपाई : पेंशन वालों को देती थीं टेंशन, ऑडियो वायरल होते ही हुआ निलंबन

महिला लिपिक की ऐसे हुई लिपाई : पेंशन वालों को देती थीं टेंशन, ऑडियो वायरल होते ही हुआ निलंबन
X

महिला लिपिक की ऐसे हुई लिपाई : पेंशन वालों को देती थीं टेंशन, ऑडियो वायरल होते ही हुआ निलंबन

कांकेर। महिला लिपिक की ऐसे हुई लिपाई : जिले में दो महिला लिपिकों की जिला शिक्षा अधिकारी ने लिपाई कर दी। जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पदस्थ ये दोनों ही महिला क्लर्क पेंशनर्स से घूस मांगा करती थीं। इनका मोबाईल पर बातचीत का एक ऑडिओ किसी ने सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया। उसके बाद शिक्षा विभाग की तन्द्रा टूटी और दोनों को निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया। सवाल तो ये कि आखिर शिक्षा विभाग को जागने में इतने दिन क्यों लगे ?

महिला लिपिक की ऐसे हुई लिपाई : क्या है पूरा मामला
असल में , बीईओ कार्यलय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 की महिला कर्मचारी जागृति साहू और दीपा निषाद पेंशन प्रकरण के लिए रिटायर्ड कर्मचारियों से घूस मांगा करती थी। मामले में DEO ने कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

हुआ ये कि खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कांकेर में पदस्थ जागृति और दीपा के पैसों के लेनदेन की बातचीत का ऑडियो बीते दिनों वायरल हुआ था, जिसके बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शो- कॉज नोटिस जारी किया गया था। इसका कोई जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर दोनों लिपिकों के इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम (3) 1 (क) के विपरीत पाया गया।

लिपिकों की ऐसे हुई लिपाई
जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 9 के तहत दोनों लिपिक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है। निलंबन की अवधि में कर्मचारी जागृति का मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भानुप्रतापपुर और दीपा का मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी नरहरपुर में नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता सरकार की ओर से दिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019