Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

जहरीली शराब के मामले ने पकड़ा तुल : भाजपा कांग्रेस आमने-सामने....

जहरीली शराब के मामले ने पकड़ा तुल : भाजपा कांग्रेस आमने-सामने....
X

जहरीली शराब के मामले ने पकड़ा तुल : भाजपा कांग्रेस आमने-सामने….

रायपुर : जहरीली शराब मामला : जहरीली शराब के मुद्दे ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं।

जहरीली शराब मामला : भाजपा का कांग्रेस पर आरोप

  • भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कांग्रेस पर निकाय चुनाव में शराब बांटने का आरोप लगाया।
  • X (पूर्व में ट्विटर) पर भाजपा ने लिखा:
    "भूपेश बघेल के विधानसभा में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा के फार्म हाउस से शराब का ज़ब्त होना ही बताता है कि कांग्रेसी नेता नगरीय निकाय चुनाव में भी ज़हरीली शराब बांटने का काम कर रहे हैं।"
  • भाजपा नेताओं ने इसे चुनाव में गड़बड़ी का प्रयास बताते हुए आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस की सफाई

  • कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद और चुनावी साजिश करार दिया।
  • पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा झूठे दावे कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

  • भानुप्रतापपुर में पुलिस ने एक फार्म हाउस से बड़ी मात्रा में अवैध शराब ज़ब्त की थी।
  • यह फार्म हाउस कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा से जुड़ा बताया जा रहा है।
  • इस खुलासे के बाद भाजपा हमलावर हो गई, जबकि कांग्रेस ने इसे षड्यंत्र बताया।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले की जांच करता है या राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी रहते हैं


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019