Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

मौत का ढिंढोरा पीटने वाली दुल्हन अरेस्ट, पढ़े दिमाक घुमा देने वाली पूरी स्टोरी......

मौत का ढिंढोरा पीटने वाली दुल्हन अरेस्ट, पढ़े दिमाक घुमा देने वाली पूरी स्टोरी......
X

मौत का ढिंढोरा पीटने वाली दुल्हन अरेस्ट, पढ़े दिमाक घुमा देने वाली पूरी स्टोरी……

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में कल एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें मेकअप करा रही दुल्हन की हार्ट अटैक की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई थी, वहीं वही आज जब पुलिस ने सारे घटनाकर्म का बड़ी ही बारीकी से जांच की गई, और खुलासा किया,तो हार्ट अटैक वाली दुल्हन सकुशल पुलिस ने

उसी की सहेली के यहां से बरामद कर लिया,पुलिस लड़की से बड़ी ही बारीकी से पूछताछ में जुट गई वही बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर अपनी पढ़ाई को पढ़ने के लिए यह सारा नाटक रचा था जिसके चलते वह अपनी महिला दोस्त के साथ चली गई थी वही पुलिस ने महिला डॉक्टर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,

दरअसल मामला जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित नॉर्थ फार्म हाउस वेंकट हाल का है जहां पर झांसी से लड़की की शादी होनी थी और लड़की अपने माता-पिता के साथ मुजफ्फरनगर आई हुई थी युवती झांसी में होम्योपैथिक की डॉक्टर है और महिला डॉक्टर सुमन वर्मा की शादी जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा रोड निवासी से तय हुई

थी वही जब दुल्हन एक ब्यूटी पार्लर में अपना मेकअप करा रही थी तो दुल्हन को हार्ट अटैक की बात सामने आई जिसके चलते पूरे क्षेत्र में आग की तरह मामला फैल गया,जब नई मंडी पुलिस इस पूरे मामले की बड़ी ही बारीकी से जांच में जुटी तो पुलिस ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया, बताया जा रहा है कि पुलिस ने दुल्हन को

उसकी एक सहेली मेघा के साथ जाना बताया, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने इस मामले के खुलासा के लिए इसमें तीन टीम में गठित की थी जिसमें पुलिस ने सुबह के समय सर्विलांस के मदद से महिला डॉक्टर को सकुशल बरामद कर लिया,ओर महिला डॉक्टर को नई मंडी थाने लाई और उसके बाद महिला डॉक्टर सुमन शर्मा का बयान के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

वहीं पूरे घटनाक्रम में क्षेत्राधिकारी रूपाली राव चौधरी ने बताया कि कल सुमन नाम की एक लड़की को ब्यूटी पार्लर में हार्ट अटैक का मामला सामने आया था जिसके चलते परिजन उसकी उपचार के लिए अपने साथ झांसी ले गए, वही जब पुलिस ने बड़ी बारीकी से जांच कि तो पुलिस ने महिला डॉक्टर को बरामद कर लिया ,ओर सुबह महिला को नई मंडी थाने में लेकर आए और उसके बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019