निकाय की जंग....वॉच वीडियो....

निकाय की जंग….वॉच वीडियो….
निकाय की जंग….वॉच वीडियो….
रायपुर : निकाय की जंग : नगरीय निकाय के जंग के लिए मैदान सज गया है ..अब सिर्फ इंतजार चुनाव की घोषणा का है .. फिलहाल अपनी चुनाव की तैयरी मे राजनितिक दल पुरी तरह से जुट गई है .. कांग्रेस ने सभी निकायो के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर ली है
तो बीजेपी मैैराथन बैठक कर अपनी मंशा जाहिर कर दिया है... बीजेपी मे जल्द ही प्रत्याशियों के चयन के लिए समिति भी बन जाएगी..लेकिन कांग्रेस मे अब तक एक बैठक भी सनपन्न नहीं हो पाया..ऐसे मे निकाय चुनाव मे कौन किस पड़ेगा भारी देखिए एक रिपोर्ट...
छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकाय के चुनाव होने जा रहे हैं... नगरी निकाय और पंचायत के चुनाव में राजनीतिक समीकरण उस दिन से शुरू है जब से वार्डो का आरक्षण हुआ ...अब तक वार्ड और मेयर का आरक्षण किया जा चुका है ....जिला पंचायत के भी आरक्षण घोषित हो गया है....
जिसके बाद कौन मैदान में रहेगा यह तस्वीर साफ है ...निकायों में आरक्षण के बाद दावेदार तैयार भी है... राजनीतिक दलों ने भी ताल ठोक दिए ...बीजेपी इसमें पीछे नहीं रहना चाहती इसलिए बीजेपी का मैराथन बैठकों का दौर चला ...जिसमें नितिन नवीन ने नेताओं को चार्ज किया...
और कोर् ग्रुप और विधायक दल की बैठक में जीत का संकल्प लेकर ताल ठोकी है... बताया जा रहा है बाद 25 जनवरी तक महापौर नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा.... आठ सदस्यों की प्रदेश स्तरीय समिति बनाई गई है... जल्द मंडल ,जनपद और जिला स्तर पर समिति भी बनेगी इसके साथ संभाग और अपीलीय समिति बनाई जाएगी...
इस बार की स्थानीय निकाय चुनाव के सरकार के 1 साल के कामकाज की परीक्षा होने वाले भी होने वाले इसलिए शायद सरकार इस चुनाव को गंभीरता से ले रही है... तैयारी से बीजेपी पीछे नहीं रहना चाहती इसलिए संगठन और सत्ता चुनाव की तारीख शुरू होने से पहले मैदान पर नजर आएंगे...
इधर कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस दो बड़े चुनाव में हार के बाद हताश के दौर से बाहर नहीं निकल पाई है ...पार्टी का संगठनात्मक बदलाव की कवायद काफी दिनों से चर्चा मे है लेकिन अब तक नहीं हो पाया हैं ...कांग्रेस चुनाव तैयारी में पीछे हो गई है हालांकि कांग्रेस चुनाव तैयारी शुरू करने की बात कह रही है...साथ ही प्रत्याशियों के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी कर ली है..
फिलहाल निकाय चुनाव की तारीखों का सबको इंतजार है... पहले नगर निगम के चुनाव पहले चरण में होंगे ..उसके बाद पंचायत के तीन चरण में चुनाव होंगे... लेकिन यह दोनों चुनाव आने वाले दो महीना में हो जाएंगे ,इसलिए तैयारी का खास महत्व रहेगा ,जो ज्यादा तैयारी करेगा उसे चुनाव में ज्यादा एडवांटेज मिलेगा ...इसलिए चुनावी लिहाज से कौन तैयार है इसका आकलन सभी कर रहे हैं ...


