अमेरिकी प्रेसीडेंशियल चुनाव के बाद से टेस्ला के शेयरों में अभूतपूर्व उछाल आया है, जिसमें 73% का इजाफा देखा गया है। 4 नवंबर तक जहां टेस्ला के शेयरों में 2% की गिरावट थी, वहीं अब तक उनके शेयरों ने 178.22 डॉलर का इजाफा किया है। चुनाव परिणामों के बाद एलन मस्क के टेस्ला को जबरदस्त फायदा हुआ है, जिसकी वजह से कंपनी की वैल्यूएशन में 559 बिलियन डॉलर यानी 48 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
टेस्ला की वैल्यूएशन में यह बढ़ोतरी भारत के मौजूदा वित्तीय बजट के बराबर है और यह आयरलैंड और यूएई की कुल जीडीपी से भी ज्यादा है। ट्रंप की चुनावी जीत के बाद टेस्ला के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया, जबकि कंपनी के सेल्स के आंकड़े कंपनी के अनुमान के अनुरूप नहीं थे।

हालांकि, भविष्य में कुछ चुनौतियां भी हैं, खासकर 2025 में, जब फेड द्वारा लोन की दरों में कटौती का प्रभाव टेस्ला की बिक्री पर पड़ सकता है। फिर भी, डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के समर्थन के चलते टेस्ला के लिए 2025 महत्वपूर्ण वर्ष साबित हो सकता है।

एलन मस्क की नेट वर्थ में भी भारी वृद्धि देखने को मिली है, जिसमें 5 नवंबर के बाद से 180 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति अब 444 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है, और यह आंकड़ा 500 अरब डॉलर को भी पार कर सकता है।