Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Terrorist Attack: पाकिस्तान में एक दिन में डबल आतंकी हमला, 11 की मौत, इस संगठन ने ली जिम्मेदारी

Terrorist Attack
X

Terrorist Attack

Terrorist Attack: नई दिल्ली: पाकिस्तान में मंगलवार को दो अलग-अलग आतंकी हमलों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी, जिनमें कुल 11 लोगों की जान चली गई। मृतकों में सुरक्षाबलों के कई जवान शामिल हैं। पहला हमला पंजाब प्रांत के भक्कर जिले में हुआ, जहां दज्जाल इंटर-स्टेट चेक पोस्ट को आत्मघाती विस्फोट से निशाना बनाया गया। इस धमाके में कम से कम चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। घटनास्थल से सामने आए वीडियो फुटेज के आधार पर इसे आत्मघाती हमला बताया गया है।

Terrorist Attack: इस हमले की जिम्मेदारी अंसार-उल-इस्लाम नामक संगठन ने ली है। हमलावर की पहचान अबू दर्दा के रूप में की गई है। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह पहली बार है जब इस संगठन ने किसी बड़े हमले की जिम्मेदारी सार्वजनिक रूप से स्वीकार की है। दूसरा हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ, जहां आतंकियों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाया। इस हमले में भी कई लोगों की मौत हुई।

Terrorist Attack: हाल के महीनों में पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। अंसार-उल-इस्लाम को पहले खैबर क्षेत्र में सक्रिय एक बरेलवी चरमपंथी संगठन के रूप में जाना जाता था, जिसकी अगुवाई पीर सैफुर रहमान करता था। घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019