Terror of Dogs : मां की आंखों के सामने कुत्ता ने मासूम पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Terror of Dogs : ग्वालियर। शहर में आवारा कुत्तों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को नौगांव इलाके में एक भयानक घटना घटी, जहां एक खूंखार स्ट्रीट डॉग ने घर के बाहर खेल रहे साढ़े तीन साल के बच्चे अभिमन्यु पर झपट्टा मार दिया। मासूम बुरी तरह घायल हो गया, उसके माथे और सिर के पास गहरे घाव आए, जिनमें टांके लगाने पड़े। इस हादसे ने एक बार फिर नगर निगम और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता को उजागर कर दिया है, क्योंकि परिवार ने डेढ़ महीने पहले ही शिकायत दर्ज कराई थी।
Terror of Dogs : बता दें कि अभिमन्यु अपने घर के बाहर मस्ती में खेल रहा था, तभी अचानक एक आवारा कुत्ता उस पर टूट पड़ा। बच्चे की चीखें सुनकर घर के अंदर मौजूद मां बाहर भागीं, तो देखा कि कुत्ता बेरहमी से बेटे को नोंच रहा था, जैसे उसे खा जाना चाहता हो। मां की चीख-पुकार पर पड़ोसी दौड़े और बड़ी मुश्किल से कुत्ते के चंगुल से बच्चे को छुड़ाया। इस दौरान अभिमन्यु लहूलुहान हो चुका था, खासकर आंख और माथे के पास गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे फौरन जयारोग्य अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिए और घावों की ड्रेसिंग की।
Terror of Dogs : बच्चे के पिता हरीश दीक्षित ने बताया कि उनके मोहल्ले में 8-10 आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं, जो लगातार खतरा बने हुए हैं। उन्होंने डेढ़ महीने पहले सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी और नगर निगम को फोन करके कुत्तों को पकड़ने की गुहार लगाई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हो गया। हरीश ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अधिकारी समय पर नहीं जागे, तो ऐसे मामले और बढ़ेंगे।
Terror of Dogs : ग्वालियर में हर रोज 200 से ज्यादा लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो रहे हैं, जो एक गंभीर समस्या बन चुकी है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि नगर निगम तुरंत अभियान चलाकर आवारा कुत्तों पर लगाम लगाए, ताकि मासूमों की जान सुरक्षित रहे।


