Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

तेलंगाना CM का ऐलान : हैदराबाद में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा.....

Dev Verma
तेलंगाना CM का ऐलान : हैदराबाद में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा.....
X

तेलंगाना CM का ऐलान : हैदराबाद में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा…..

हैदराबाद : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (सीएम रेड्डी) ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को तेलंगाना के गठन में उनकी अहम भूमिका के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम रेड्डी ने कहा कि मनमोहन सिंह के योगदान को तेलंगाना की जनता हमेशा याद रखेगी। उन्होंने तेलंगाना विधानसभा में मनमोहन सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की है, जो हैदराबाद फाइनेंसियल डिस्ट्रिक्ट में स्थापित की जाएगी।

सीएम ने मनमोहन सिंह की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनका नेतृत्व तेलंगाना राज्य के गठन में अहम था। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार केंद्र से भारत रत्न के लिए मनमोहन सिंह का नाम प्रस्तावित करेगी, क्योंकि उन्होंने देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई।

बीआरएस की चेतावनी से घबराए सीएम रेवंत ने सचिवालय परिसर में तेलंगाना थल्ली की  मूर्ति लगाने का वादा किया-तेलंगाना टुडे

सीएम रेड्डी ने कहा, "मनमोहन सिंह की नीतियों ने देश की दिशा बदल दी, वे एक महान मानवतावादी नेता थे। उनके द्वारा लाए गए सुधारों ने गरीबों को अधिकार दिए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका संघर्ष याद रखा जाएगा।"

मनमोहन सिंह के योगदान को याद करते हुए सीएम रेड्डी ने कहा, "तेलंगाना के लोग उन्हें हमेशा अपने दिलों में वह व्यक्ति मानेंगे, जिसने राज्य को जन्म दिया। उनके योगदान को कोई भी कभी भुला नहीं सकता।"

साथ ही, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में यह भी कहा कि मनमोहन सिंह के सम्मान में उनकी प्रतिमा स्थापित करने के लिए सभी विधायकों से सुझाव लिए जाएंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019