Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Tejashwi Yadav: लालू परिवार में खुशी, तेजस्वी यादव फिर बने पिता, राजश्री ने दिया बेटे को जन्म

Tejashwi Yadav
X

Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav: कोलकाता: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में तनाव के बीच खुशखबरी आई। लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने कोलकाता के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इस खबर से लालू और राबड़ी देवी बेहद उत्साहित हैं। दोनों सोमवार, 26 मई 2025 को कोलकाता पहुंचे और अपनी पोती कात्यायनी की देखभाल कर रहे थे। तेजस्वी ने मंगलवार को ‘X’ और फेसबुक पर अपने बेटे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “सुप्रभात! इंतजार खत्म! नन्हे बेटे के आगमन से खुश और आभारी हूं। जय हनुमान!”

Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav: रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हमारे घर में नन्हा बाल गोपाल जूनियर तेजस्वी आया है। भाभी राजश्री, भाई तेजस्वी, कात्यायनी और पूरे RJD परिवार को बधाई। जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार।” लालू, राबड़ी और सांसद मीसा भारती अस्पताल पहुंचे और नवजात को आशीर्वाद दिया। इस बार तेज प्रताप यादव परिवार से अनुपस्थित रहे, क्योंकि हालिया विवादों के कारण परिवार उनसे नाराज है।

Tejashwi Yadav


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019