Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Google DeepMind के रिसर्चर ने छोड़ी AGI सुरक्षा टीम: बोले- सुरक्षा उपाय फेल हुए तो AI से हो सकती है बड़ी तबाही, ट्रंप ने कहा- एआई से खतरा महज अफवाह

AI की रफ्तार और सुरक्षा पर बहस तेज

Google DeepMind के रिसर्चर ने छोड़ी AGI सुरक्षा टीम: बोले- सुरक्षा उपाय फेल हुए तो AI से हो सकती है बड़ी तबाही, ट्रंप ने कहा- एआई से खतरा महज अफवाह
X

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से विकास के बीच टेक इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर बहस बढ़ती जा रही है। Google DeepMind के प्रमुख रिसर्चर जोश एंगेल्स ने कंपनी की AGI सुरक्षा टीम छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। अब वे स्वतंत्र AI सुरक्षा संगठन METR से जुड़ेंगे।

सुपरह्यूमन AI सिस्टम को लेकर चिंता

एंगेल्स के मुताबिक बड़ी AI कंपनियों में इंसानों से ज्यादा सक्षम यानी सुपरह्यूमन सिस्टम बनाने की होड़ बढ़ रही है। उनका कहना है कि अगर इन सिस्टम पर लगाए गए सुरक्षा उपाय भविष्य में कमजोर या विफल हुए, तो बेहद सक्षम AI से बड़े नुकसान का खतरा पैदा हो सकता है। उनका फैसला AI विकास की रफ्तार कम करने की मांग के बीच आया है।

Anthropic और OpenAI के रिसर्चर भी दे चुके इस्तीफा

हाल ही में Anthropic और OpenAI से जुड़े रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने भी इस्तीफा दिया था। उन्होंने AI के विकास के मौजूदा तरीके और उससे जुड़े जोखिमों पर चिंता जताई थी। इसके बाद AI सुरक्षा और तेज इनोवेशन के बीच संतुलन को लेकर बहस और तेज हुई है।

ट्रंप बोले- AI खतरे की बातें अफवाह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने AI के खतरों को लेकर जताई जा रही आशंकाओं को खारिज किया है। लॉस एंजिल्स में All-In Summit के दौरान Nvidia CEO जेनसन हुआंग से फोन पर बातचीत में ट्रंप ने AI विकास धीमा करने की कोशिशों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इससे चीन को फायदा हो सकता है और अमेरिका को AI में अपनी बढ़त बनाए रखनी चाहिए।

हुआंग ने सुरक्षा पर सवाल उठाने वालों को सराहा

हुआंग ने ट्रंप के रुख से सहमति जताई, लेकिन जैकब कॉक्सन की चिंताएं सामने रखने के लिए तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि संगठनों में AI जोखिमों पर सवाल उठाने वाले लोगों की बात गंभीरता से सुनी जानी चाहिए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019