Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple ने लॉन्च किए कई नए डिवाइस; जानिए इसकी कीमत-फीचर्स

iPhone 18 Pro सीरीज की लॉन्चिंग

iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple ने लॉन्च किए कई नए डिवाइस; जानिए इसकी कीमत-फीचर्स
X

नई दिल्ली। Apple ने अपने ‘Surprise and Shine’ इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इसके साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo भी पेश किया है। नए iPhone मॉडल में A20 Pro चिपसेट, नया C2 मॉडेम, बेहतर कैमरा और AI फीचर्स दिए गए हैं।

A20 Pro चिप और नया C2 मॉडेम

iPhone 18 Pro और Pro Max में नया A20 Pro प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह पिछली जनरेशन के मुकाबले बेहतर GPU और AI परफॉर्मेंस देता है। फोन में नया इन-हाउस C2 मॉडेम भी है, जो बेहतर कनेक्टिविटी और कम पावर खपत का दावा करता है। दोनों फोन में 6.3 इंच और 6.9 इंच के Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलते हैं। इनमें ProMotion और Always-On Display का सपोर्ट है।


48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप

फोन में 48MP के तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इनमें नया वेरिएबल अपर्चर वाला मेन कैमरा भी शामिल है। कैमरा ऐप में प्रो कंट्रोल्स दिए गए हैं, जिससे यूजर अपर्चर, शटर स्पीड और व्हाइट बैलेंस को मैन्युअली बदल सकेंगे। फ्रंट में 18MP कैमरा मिलता है।


iPhone Duo: Apple का पहला फोल्डेबल फोन

Apple ने पहली बार फोल्डेबल iPhone Duo भी लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 4.50 लाख रुपए तक है। फोन में 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले और 7.6 इंच की इनर स्क्रीन है। दोनों डिस्प्ले Super Retina XDR AMOLED पैनल पर आधारित हैं।


टाइटेनियम बॉडी और A20 Pro चिप

iPhone Duo में स्लिम टाइटेनियम बॉडी, अंडर-डिस्प्ले FaceTime कैमरा और नया हिंज दिया गया है। इसमें 48MP के दो रियर कैमरे और A20 Pro चिपसेट मिलता है। फोल्डेबल स्क्रीन के हिसाब से iOS 27 को भी ऑप्टिमाइज किया गया है।

Apple Watch और AirPods भी लॉन्च

इवेंट में Apple Watch 12 और Watch Ultra 4 भी पेश की गईं। कंपनी के मुताबिक नई वॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग को बेहतर किया गया है। अब ये हर 5 सेकंड में हार्ट रेट माप सकेंगी। इसके अलावा नए AirPods भी लॉन्च किए गए हैं।


भारत में इतनी कीमत

भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपए है। इसका 256GB मॉडल बेस वेरिएंट है। 512GB की कीमत 1,89,900 रुपए, 1TB की 2,39,900 रुपए और 2TB मॉडल की कीमत 3,14,900 रुपए है।

वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपए है। इसके 512GB मॉडल की कीमत 2,04,900 रुपए, 1TB की 2,54,900 रुपए और 2TB वेरिएंट की कीमत 3,29,900 रुपए है। प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से और बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019