Bill Gates: बिल गेट्स की वार्निंग: बोले- '100 करोड़ लोगों को मिटा देगा AI'
गेट्स की चिंता AI के गलत इस्तेमाल को लेकर है। एडवांस AI टूल्स का इस्तेमाल साइबर हमलों, धोखाधड़ी, गलत सूचना...

Bill Gates: टेक डेस्क: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और संभावित खतरों को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। NBC के ‘Meet the Press’ कार्यक्रम के लिए दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि AI इतनी शक्तिशाली हो सकती है कि गलत इरादे वाले लोगों के हाथों इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है। गेट्स ने कहा कि ऐसी घटनाओं में एक अरब लोगों की जान जाने की स्थिति भी पैदा हो सकती है।
कंपनियों का सेल्फ रेगुलेशन काफी नहीं
गेट्स ने AI कंपनियों के भरोसे इसकी सुरक्षा छोड़ने पर भी सवाल उठाया। उनका कहना है कि AI के विकास और इस्तेमाल को लेकर सरकार, कानून लागू करने वाली एजेंसियों और नेताओं को सुरक्षा नियम और निगरानी व्यवस्था तय करनी चाहिए। उनके मुताबिक केवल कंपनियों का सेल्फ रेगुलेशन पर्याप्त नहीं है।
गलत इस्तेमाल को बताया बड़ा खतरा
गेट्स की चिंता AI के गलत इस्तेमाल को लेकर है। एडवांस AI टूल्स का इस्तेमाल साइबर हमलों, धोखाधड़ी, गलत सूचना और दूसरे खतरनाक कामों में किया जा सकता है। उन्होंने इसीलिए AI की बढ़ती क्षमताओं के साथ सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की जरूरत बताई है।
ट्यूरिंग इंस्टीट्यूट ने भी दी चेतावनी
एलन ट्यूरिंग इंस्टीट्यूट की हालिया रिपोर्ट में भी एडवांस AI से जुड़े जोखिमों पर चिंता जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, अगले पांच वर्षों में ऐसी ‘सुपरइंटेलिजेंट’ AI के उभरने की संभावना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है, जो कई संज्ञानात्मक कामों में इंसानों से आगे निकल सकती है। रिपोर्ट ने मानव नियंत्रण, साइबर सुरक्षा, लोकतांत्रिक स्थिरता और रासायनिक-जैविक खतरों को प्रमुख जोखिमों में गिनाया है।
AI रेगुलेशन पर बहस तेज
AI की क्षमताएं बढ़ने के साथ इसके सुरक्षित विकास और निगरानी को लेकर दुनियाभर में बहस तेज हुई है। अंतरराष्ट्रीय AI सुरक्षा रिपोर्ट भी मानवीय नियंत्रण खोने से जुड़े संभावित जोखिमों पर चर्चा करती है, हालांकि इनकी संभावना और समय को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।


