Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Airtel ने लॉन्च किया Voice-Only प्लान्स, रिचार्ज 185 रुपये से शुरू, इतने दिनों की मिलेगी वैलिडिटी

TRAI के नए नियमों के तहत Airtel की पहल, सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए लॉन्च किए 3 प्लान

Airtel ने लॉन्च किया Voice-Only प्लान्स, रिचार्ज 185 रुपये से शुरू, इतने दिनों की मिलेगी वैलिडिटी
X

टेक डेस्क: Airtel ने अपने कस्टमर्स के लिए 185, 203 और 206 रुपए के तीन नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। ये प्लान TRAI के नए नियमों के तहत वॉयस कॉलिंग और SMS पर फोकस करते हैं। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलेंगे, लेकिन मोबाइल डेटा की सुविधा नहीं होगी। ग्राहक इन्हें एयरटेल ऐप और वेबसाइट से रिचार्ज कर सकते हैं।

185 रुपए का प्लान: 28 दिन की वैलिडिटी

एयरटेल के 185 रुपए वाले प्लान में 28 दिनों तक अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ कुल 300 SMS भी मिलेंगे। इसमें इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है। यह तीनों प्लान में सबसे सस्ता विकल्प है। SMS की तय सीमा खत्म होने के बाद लोकल SMS के लिए 1 रुपए और STD SMS के लिए 1.5 रुपए प्रति SMS देने होंगे।

203 रुपए का प्लान: 30 दिन की वैलिडिटी

203 रुपए वाले रिचार्ज में ग्राहकों को 30 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलेंगे। इसमें भी डेटा की सुविधा नहीं है। 185 रुपए के प्लान से 18 रुपए ज्यादा देकर ग्राहक दो दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी पा सकते हैं। यह प्लान उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिन्हें महीनेभर कॉलिंग की सुविधा चाहिए।

206 रुपए में पूरे महीने की सुविधा

एयरटेल के 206 रुपए वाले प्लान में भी अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग के साथ 300 SMS मिलेंगे। इसमें मोबाइल डेटा शामिल नहीं है। इसकी खासियत पूरे एक महीने की वैलिडिटी है। SMS की सीमा समाप्त होने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

तीनों प्लान में फ्री हेलोट्यून्स

इन तीनों रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को फ्री हेलोट्यून्स का लाभ भी मिलेगा। इसके तहत हर 30 दिन में एक ट्यून सेट की जा सकती है। ये प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए हैं, जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं है और वे केवल कॉलिंग व SMS के लिए रिचार्ज करना चाहते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019