Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Teachers Day Celebration 2024 : विद्यार्थियों को बड़ा सपना देखने प्रेरित करें शिक्षक : रमेन डेका

Teachers Day Celebration 2024
X

Teachers Day Celebration 2024

Teachers Day Celebration 2024 : रायपुर। प्रदेश भर में शिक्षा का अलख जगाने वाले शिक्षक आज राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए. राज भवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्ष 2023-24 के उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया।

राज्यपाल डेका ने कहा शिक्षक विद्यार्थियों को बड़ा सपना देखने प्रेरित और पूरा करने प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा देना सुनिश्चित करें।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-2024 के लिए सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश के तीन महान साहित्यकारों के नाम पर 03 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार तथा 52 शिक्षकों को

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य शिक्षक सम्मान वर्ष 2024-25 के लिए चयनित 64 शिक्षकों के नामों की घोषणा की।प्रदेश भर से 55 शिक्षकों का विशेष सम्मान इस समारोह में किया गया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी,,, भूतपूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न स्व सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन को किया याद,,,आर्यभट्ट नागार्जुन का किया जिक्र,,,सीएम ने कहा_इंटरनेट की दुनिया में ज्ञान भले ही एक क्लिक पर उपलब्धि होता है लेकिन अनुभव पूर्ण ज्ञान जीवन जीने की कला उत्तम शैली केवल विद्यालयों में शिक्षक के जरिए ही

Teachers Day Celebration 2024

संभव है,,,,लोकल से ग्लोबल तक शिक्षा की बात मुख्यमंत्री ने कही,, कहा 18 स्थानीय भाषाओं में छग में पढ़ाई की शुरुआत की है,,,क्षेत्र में शिक्षक लगातार काम कर रहे हैं और बच्चों की नीव तैयार कर रहे हैं,,,नक्सलवाद का अंधियारा छटने से बस्तर में अब शिक्षा का नया उजाला फैल रहा है,,,रोबोटिक और एआई शिक्षा का भी आरंभ किया गया है,,,

राज्यपाल रामेन डेका ने कहा कि समाज में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका होती है,,,पहले के पढ़ाने के तरीके और अब के पढ़ाने तरीके में बहुत अंतर है,,,हर क्षेत्र में बदलाव लगातार हो रहे हैं शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार बदलाव देखे जा रहे हैं,,,नई शिक्षा नीति को लेकर भी

नक्सलवाद और नक्सलियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान…देखें वीडियो

समग्र रूप से बेहतर बनाने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है,,,समाज में बदलाव लाने और देश में सर्वश्रेष्ठ नागरिक बनाने में शिक्षकों की भूमिका होती है,,,माता-पिता एक बच्चे को जन्म देते हैं लेकिन शिक्षक द्वारा उसे बच्चों को उज्जवल भविष्य प्रदान की जाती है,,जीवन के हर कदम में हमारे साथ खड़े रहने वाले शिक्षक होते हैं,,, पढ़ाने ने के दौरान बच्चों को नैतिक शिक्षा अनिवार्य_है,,,

इनको किया गया सम्मानित

राजभवन के दरबार हॉल में आज आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में तीन उत्कृष्ट शिक्षकों बिलासपुर जिले की डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार, कबीरधाम जिले के राजर्षि पाण्डेय को डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार और दुर्ग जिले

की डॉ. सरिता साहू को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस तरह प्रधान पाठक, व्याख्याता, व्याख्याता एल.बी., शिक्षक एल.बी., सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक एल.बी वर्ग के 52 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019