Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Teacher Suspended : तबादला आदेश नहीं मानने पर 10 टीचर सस्पेंड, डीईओ ने लिया सख्त कदम

Patwari suspended: Patwari seen counting bribe under table, suspended by SDM as soon as video went viral
X

Patwari suspended: Patwari seen counting bribe under table, suspended by SDM as soon as video went viral

Teacher Suspended : सरगुजा। युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत अतिशेष शिक्षकों के दूसरे स्कूलों में तबादले के आदेश जारी होने के बावजूद 10 सहायक शिक्षकों ने ज्वाइनिंग देने और अध्यापन कार्य प्रारंभ करने में लापरवाही बरती। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) डॉ. दिनेश कुमार झा ने इन सभी शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

Teacher Suspended : डीईओ ने निलंबन आदेश में उल्लेख किया कि शिक्षकों द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन किया गया है। ज्ञात हो कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को लेकर कुछ शिक्षकों ने संभाग स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति में अभ्यावेदन पेश किया था, जिसे सुनवाई के बाद खारिज कर दिया गया। इसके बावजूद शिक्षकों ने संबंधित स्कूलों में ज्वाइनिंग नहीं दी, जबकि पहले पांच अन्य शिक्षकों को भी इसी कारण निलंबित किया जा चुका है।

Teacher Suspended : सस्पेंड किए गए शिक्षकों में गीता चौधरी (प्राथमिक शाला रिखीमुंडा), अजय कुमार मिश्रा (प्राथमिक शाला बांधपारा), सीमा सोनी (प्राथमिक शाला चठीरमा), अल्पना गुप्ता (प्राथमिक शाला हर्राटिकरा), मधु गुप्ता (प्राथमिक शाला बिसुनपुर), भीष्म सिंह (प्राथमिक शाला मुड़ापारा), अंजुला श्रीवास्तव (प्राथमिक शाला हर्राटिकरा), निर्मला तिर्की (प्राथमिक शाला दरिमा), बिंदु जायसवाल (प्राथमिक शाला चिटकीपारा संकुल टपरकेला) और गीता देवी (प्राथमिक शाला रजपुरीखुर्द) शामिल हैं।

Teacher Suspended : डीईओ ने कहा कि भविष्य में ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सभी शिक्षकों को आदेशों का पालन करना अनिवार्य है, ताकि शिक्षा प्रणाली में अनुशासन कायम रखा जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019