Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Teacher Dismissed : लापरवाह शिक्षिका पर सख्त कार्रवाई, लंबे समय तक अनुपस्थित रहने पर बर्खास्त, DEO ने ठुकराया मेडिकल सर्टिफिकेट

Teacher Dismissed
X

Teacher Dismissed : कवर्धा। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और अनुशासनहीनता पर अंकुश लगाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने कड़ा रुख अपनाया है। पंडरिया ब्लॉक के सोनपुर प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षिका ममता कुमारी साहू को जून 2019 से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण 20 अगस्त 2025 को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। शिक्षिका द्वारा पेश किया गया मेडिकल सर्टिफिकेट भी जांच में अमान्य पाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

Teacher Dismissed : इस फैसले ने जिले के शिक्षकों में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के अनुसार, ममता साहू जून 2019 से लगातार स्कूल से अनुपस्थित थीं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कई बार स्पष्टीकरण मांगा और 28 अप्रैल 2025 को औपचारिक नोटिस जारी किया। जवाब में ममता साहू ने 26 मई 2025 को अस्वस्थता का हवाला देते हुए मेडिकल सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया, जो 7 मई 2025 का था।

Teacher Dismissed : जांच में पाया गया कि जून 2019 से 6 मई 2025 तक की अनुपस्थिति का कोई वैध प्रमाण नहीं था। इसलिए, उनका स्पष्टीकरण अमान्य कर दिया गया। शासकीय नियमों के तहत तीन वर्ष से अधिक की अनधिकृत अनुपस्थिति पर बर्खास्तगी का प्रावधान है। इसी आधार पर DEO ने ममता साहू को सेवा से हटा दिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि लापरवाही और मनमानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019