Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Tarsem Singh murder case : नानकमत्ता डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या मामले में 8 टीमें गठित, आरोपी जल्द होंगे पुलिस के गिरफ्त में

Asian News
Tarsem Singh murder case : नानकमत्ता डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या मामले में 8 टीमें गठित, आरोपी जल्द होंगे पुलिस के गिरफ्त में
X

Tarsem Singh murder case : नानकमत्ता डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या मामले में 8 टीमें गठित, आरोपी जल्द होंगे पुलिस के गिरफ्त में

मुन्ना अंसारी

नानकमत्ता डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या मामले में 8 टीमें गठित हुई, एसएसपी का दावा हमलावर होंगे जल्द पुलिस गिरफ्त में
नानकमत्ता फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की खटीमा में इलाज के दौरान मौत हो गई है आज सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने डेरे के बाहर तरसेम सिंह पर फायरिंग कर दी थी।

मिली जानकारी जानकारी के अनुसार आज सुबह सरदार तरसेम सिंह डेरे के परिसर में बैठे थे जहां पहले से घात लगाए दो बाइक सवारो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें बाबा तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे

आनन फानन में उनके समर्थकों ने उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनकी मृत्यु हो गई है।
मौत की पुष्टि करते हुए ऊधमसिंह नगर के एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिये आठ टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019