Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Tank Tower Collapse: नागपुर में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में निर्माणधीन टैंक गिरने से तीन मजदूरों की मौत, कई घायल

Tank Tower Collapse
X

Tank Tower Collapse

Tank Tower Collapse: नागपुर। नागपुर जिले के बुटीबोरी एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित अवाडा कंपनी में आज एक भयानक हादसा हुआ, जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कंपनी परिसर में निर्माणाधीन टैंक टॉवर अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Tank Tower Collapse: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय टॉवर के पास बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। घायल मजदूरों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, अभी भी टॉवर के मलबे के नीचे कुछ मजदूर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

Tank Tower Collapse: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबा हटाकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकालने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

Tank Tower Collapse: स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और घटनास्थल पर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। हादसे में हुई जान-माल की वास्तविक क्षति का अभी तक आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019