Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Tamil Nadu CM MK Stalin: तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tamil Nadu CM MK Stalin
X

Tamil Nadu CM MK Stalin

Tamil Nadu CM MK Stalin: चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की तबीयत सोमवार सुबह अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सीएम स्टालिन अपनी रोज़ाना की दिनचर्या के तहत मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी उन्हें चक्कर आ गए और असहज महसूस होने लगा। तुरंत चेन्नई स्थित उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया।

Tamil Nadu CM MK Stalin: अपोलो अस्पताल में मेडिकल सर्विसेज के डायरेक्टर डॉ. अनिल बीजी ने बताया कि मुख्यमंत्री की स्थिति पर डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रख रही है। स्टालिन के विभिन्न डायग्नॉस्टिक टेस्ट किए जा चुके हैं और उनकी रिपोर्ट्स का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स आने के बाद ही स्पष्ट रूप से उनकी तबीयत के बारे में जानकारी दी जा सकेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019