Tahawwur Rana: 26/11 हमलों का साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाया गया, NIA ने दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोचा...

Tahawwur Rana
Tahawwur Rana
नई दिल्ली: Tahawwur Rana: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2008 के मुंबई 26/11 आतंकी हमलों के मुख्य षड्यंत्रकारी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित करवाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। भारत और अमेरिका के बीच लंबी कानूनी लड़ाई और आपसी सहयोग के बाद यह संभव हो सका। भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि के तहत राणा को अमेरिका में हिरासत में लिया गया था, जहां भारत द्वारा जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई की गई।

Tahawwur Rana: राणा ने अमेरिकी अदालतों में प्रत्यर्पण से बचने के लिए कई कानूनी दांव-पेच आजमाए, लेकिन उसकी सारी कोशिशें विफल हो गईं। अंततः अमेरिकी प्रशासन ने उसे भारत को सौंपने का फैसला किया। भारत पहुंचने के बाद एनआईए ने तहव्वुर राणा को तुरंत हिरासत में ले लिया। अब उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत सख्त कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है। एनआईए ने राणा को पालम हवाई अड्डे से पटियाला हाउस कोर्ट तक ले जाने के लिए 14 किलोमीटर के दो सुरक्षित रास्तों की व्यवस्था की है।


