Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

T20 World Cup Victory Anniversary : T20 वर्ल्ड कप जीत की सालगिरह पर जश्न, पंत-जडेजा की मस्ती का वीडियो वायरल

Dev Verma
T20 World Cup Victory Anniversary
X

T20 World Cup Victory Anniversary

T20 World Cup Victory Anniversary : नई दिल्ली : 29 जून 2024 को भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक सुनहरा दिन था, जब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 17 साल बाद T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस ऐतिहासिक जीत के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में टीम इंडिया ने बर्मिंघम में खास जश्न मनाया, जहां मौजूदा समय में टीम इंग्लैंड दौरे पर है।

T20 World Cup Victory Anniversary : इंग्लैंड दौरे की खराब शुरुआत

हालांकि, इस दौरे की शुरुआत शुभमन गिल की कप्तानी में अच्छी नहीं रही है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराकर शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में एजबेस्टन के मैदान पर होने वाला अगला टेस्ट मुकाबला टीम इंडिया के लिए निर्णायक बन सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि एजबेस्टन स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। अब तक यहां भारत ने 8 मैच खेले हैं, जिनमें से 7 में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भारतीय टीम पर दवाब बना हुआ है कि वह इस बार इतिहास बदलने की कोशिश करे।

T20 World Cup Victory Anniversary : जश्न के बीच वायरल हुआ पंत-जडेजा का वीडियो

टी20 वर्ल्ड कप जीत की सालगिरह पर आयोजित सेलिब्रेशन के दौरान विकेटकीपर ऋषभ पंत और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बीच की मजाकिया बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पंत, जडेजा को केक खिलाते हुए "हैप्पी रिटायरमेंट" कहते हैं। इस पर जडेजा तुरंत मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, “एक फॉर्मेट से लिया है…” जिसके बाद सभी खिलाड़ी ठहाके लगाते हैं।

T20 World Cup Victory Anniversary : धोनी से लेकर रोहित तक का ICC सफर

भारत ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। इसके बाद 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी भी धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया की झोली में आई। हालांकि इसके बाद लगभग 11 वर्षों तक कोई ICC खिताब भारत के नाम नहीं आया, लेकिन रोहित शर्मा ने 2024 में T20 वर्ल्ड कप जीतकर भारतीय क्रिकेट को एक बार फिर गौरवान्वित किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019