Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्डकप के लिए बांग्लादेश ने घोषित की 15 सदस्यीय टीम, लिटन दास कप्तान; मुस्तफिजुर की वापसी

Asian News
T20 World Cup 2026
X

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अगले महीने शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा। विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास टीम के कप्तान होंगे, जबकि सैफ हसन उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे।

T20 World Cup 2026: आईपीएल विवाद के केंद्र में रहे तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल किया गया है। केकेआर ने उन्हें 9.20 करोड़ में खरीदा था, लेकिन बीसीसीआई के निर्देश पर रिलीज कर दिया। मुस्तफिजुर उन पांच तेज गेंदबाजों में हैं जिन्हें जगह मिली अन्य हैं मोहम्मद सैफुद्दीन, शोरिफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद और तंजीम हसन साकिब। मुस्तफिजुर ने हाल ही में टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 400 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया था।

T20 World Cup 2026: पूर्व कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को पिछले दिसंबर में बीपीएल में सिलहट टाइटन्स के खिलाफ राजशाही वॉरियर्स के लिए शतक बनाने के बावजूद टीम में जगह नहीं मिली।

बांग्लादेश ग्रुप सी में इटली, नेपाल, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ है। उसका पहला मैच 7 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। लीग चरण के तीन मैच कोलकाता और एक मुंबई में खेले जाएंगे।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए बांग्लादेश टीम:
लिटन दास (कप्तान),
सैफ हसन (उपकप्तान), तंजीद हसन तमीम, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन पटवारी, नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नासुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन और शोरिफुल इस्लाम।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019