Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

T20 WC Final IND vs NZ: कल खेला जाएगा T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल, भारत और न्यूजीलैंड होंगे आमने सामने, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Asian News
T20 WC Final IND vs NZ
X

T20 WC Final IND vs NZ

T20 WC Final IND vs NZ: नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल 8 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक माना जा रहा है। भारतीय टीम जहां अपने तीसरे टी20 वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेगी, वहीं न्यूजीलैंड की नजर पहली बार इस ट्रॉफी को जीतने पर टिकी हुई है।

T20 WC Final IND vs NZ: 30 टी20 मुकाबलों का रिकॉर्ड क्या कहता है
अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 30 मैच खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहतर रहा है। भारत ने इन 30 मैचों में से 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मैचों में सफलता मिली है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले टाई भी रहे हैं।

T20 WC Final IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का दबदबा
हालांकि जब बात टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के आमने-सामने होने की आती है, तो तस्वीर थोड़ी बदल जाती है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड अब तक तीन बार भिड़ चुके हैं और तीनों ही बार जीत न्यूजीलैंड के खाते में गई है। 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 रन से हराया था। इसके बाद 2016 में 47 रन से और 2021 में 8 विकेट से भारत को मात दी थी।

T20 WC Final IND vs NZ: भारतीय जमीन पर टीम इंडिया का मजबूत रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत कर रहा है जो टीम इंडिया के लिए प्लस पॉइंट है। भारतीय जमीन पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 11 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 5 मुकाबलों में जीत मिली है। ऐसे में घरेलू परिस्थितियां टीम इंडिया के पक्ष में दिखाई देती हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की भारत लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा पाती है या न्यूजीलैंड पहली बार कप उठाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019