Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

T20 New Zealand vs Pakistan: बारिश की भेंट चढ़ा सुपर-8 का पहला मैच, न्यूजीलैंड-पाकिस्तान का मुकाबला रद्द,जानें अब आगे क्या

Asian News
New Zealand and Pakistan cricket teams.
X

T20 WC NZ vs PAK Super 8 Stage

T20 New Zealand vs Pakistan: कोलंबो। कोलंबो में शनिवार को खेले जाने वाला T20 World Cup मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जानें वाला सुपर-8 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला भारी बारिश के चलते शुरू ही नहीं हुआ. केवल टॉस हुआ था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था, लेकिन इसके बाद तेज बारिश आई और फिर रुकी ही नहीं।

T20 New Zealand vs Pakistan: बारिश के चलते ये मैच रद्द कर दिया गया. अब दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा है। भले ही दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले हैं,लेकिन मैच रद्द होने से दोनों टीमों पर असर पड़ेगा। सुपर-8 में हर टीम को कुल 3 मैच खेलने हैं।

T20 New Zealand vs Pakistan: अब आगे क्या

अब पाकिस्तान का अगला मैच 24 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ है। वहीं सुपर-8 में पाकिस्तान का आखिरी मैच 28 फरवरी को श्रीलंका के साथ है। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में पाकिस्तान के लिए ये बारिश बड़ी मुसीबत पैदा कर सकता है.

T20 New Zealand vs Pakistan: वहीं, न्यूजीलैंड की बात करें तो उसका अगला मैच 25 फरवरी को श्रीलंका के साथ है। जबकि, आखिरी सुपर-8 मैच इंग्लैंड के साथ 27 फरवरी को है। ऐसे में हर टीम चाहती है की वो ज्यादा से ज्यादा मैच जीते। लेकिन अगर मामला फंसता है तो फिर ये बारिश का फैसला टीमों को नुकसान पहुंचा सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019