T20 League: पहली बार विदेशी लीग में खेलते नजर आएंगे भारतीय खिलाड़ी, 1 दिसंबर से होगा आगाज

T20 League
T20 League
T20 League: नई दिल्ली/कोलंबो: लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन का आयोजन 1 से 23 दिसंबर 2025 तक होगा, जिसमें पहली बार भारतीय क्रिकेटरों की भागीदारी होगी। आयोजकों ने इसकी पुष्टि की है, जिससे फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है। भारतीय घरेलू और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में शामिल होने की उम्मीद है, जिनके नाम जल्द घोषित होंगे।
T20 League: इस सीजन में 5 फ्रेंचाइजी टीमें 24 मैच खेलेंगी, जिसमें 20 लीग और 4 नॉकआउट मुकाबले शामिल हैं। मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम और दांबुला के रंगिरी स्टेडियम में होंगे। प्रत्येक टीम लीग चरण में अन्य चार टीमों से दो-दो बार भिड़ेगी। शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। क्वालीफायर 1 की विजेता सीधे फाइनल में जाएगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान की टीमें एलिमिनेटर खेलेंगी। एलिमिनेटर विजेता क्वालीफायर 2 में क्वालीफायर 1 की हारी टीम से खेलेगी, जिसका विजेता फाइनल में पहुंचेगा।
T20 League: एलपीएल की टूर्नामेंट डायरेक्टर सामंथा डोडनवेला ने कहा कि दिसंबर की टाइमिंग खिलाड़ियों को नए सीजन से पहले अभ्यास का मौका देगी। बीसीसीआई की अनुमति के बिना भारतीय खिलाड़ी विदेशी लीग में नहीं खेल सकते, लेकिन संन्यास ले चुके खिलाड़ी मंजूरी के साथ हिस्सा ले सकते हैं।


