Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

T Raja Singh: टी राजा सिंह ने भाजपा से दिया इस्तीफा, ये है नाराजगी की वजह

T Raja Singh
X

T Raja Singh

T Raja Singh: हैदराबाद: तेलंगाना की गोशामहल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को भेजा, जिसमें उन्होंने रामचंद्र राव को तेलंगाना भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के निर्णय पर निराशा जताई। टी राजा ने अपने पत्र में लिखा कि यह फैसला उनके और लाखों कार्यकर्ताओं के लिए झटका है, जो पार्टी के लिए समर्पित रहे हैं।

T Raja Singh: उन्होंने कहा कि तेलंगाना में भाजपा के पास सरकार बनाने का सुनहरा अवसर है, लेकिन गलत नेतृत्व के कारण यह मौका खतरे में है। टी राजा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग निजी हितों के लिए केंद्रीय नेतृत्व को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने अपने समर्पण का जिक्र करते हुए कहा कि वह तीन बार चुने गए, लेकिन अब कार्यकर्ताओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं कर सकते।

T Raja Singh: टी राजा ने स्पष्ट किया कि वह हिंदुत्व की विचारधारा और गोशामहल की जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह से इस निर्णय पर पुनर्विचार की अपील की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019