Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Swine Flu In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर, अब तक 13 लोगों की गई जान

Uma Verma
Swine Flu In Chhattisgarh
X

Swine Flu In Chhattisgarh

Swine Flu In Chhattisgarh : रायपुर : महेश कुमार साहू : छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू तेजी से पैर प्रसार रहा रहा है। वही स्वाइन फ्लू से मौतों का भी आंकड़ा बढ़ रहा है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। संक्रमण की चपेट में अब तक प्रदेश के 23 जिले शामिल हो गए हैं। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने 30 जुलाई को अलर्ट जारी किया था।

इसके बाद टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई गई है। हमारे संवाददाता ने स्वाइन फ्लू को लेकर राजधानी रायपुर के प्रदेश सबसे बड़े मेकाहारा अस्पताल, जिला पंडरी हॉस्पिटल में पड़ताल की... देखिए एक खास रिपोर्ट......

डॉ भीमराव अंबेडकर अस्पताल में रोजाना 15 से 20 मरीज आ रहे है... वही जिला पंडरी अस्पताल की बात करे तो रोजाना यहां भी 15 से 20 मरीज आ रहे है....आपको बता दें कि, स्वाइन फ्लू के सर्वाधिक मरीज बिलासपुर जिले में मिले हैं। दूसरे नंबर पर रायपुर है

जहां जानकारी के मुताबिक, पिछले 26 दिनों में अब तक स्वाइन फ्लू से 13 मरीजों की मौत दर्ज दर्ज की गई है... वही 23 जिले में अब तक 191 मरीज मिले हैं, इसमें 58 मरीज अस्पताल में भर्ती है, तो 24 होम आइसोलेट हैं। इस तरह वर्तमान में स्वाइन फ्लू के मरीज रायपुर में 54. दुर्ग में 15, कोरबा में 10, बिलासपुर में 63 और जांजगीर में 16 हैं। इसमें प्रभावित जिलों में बस्तर के

Swine Flu In Chhattisgarh

चार जिले भीशामिल हैं। बताया गया कि वर्तमान में मुंगेली, रायगढ़, बालोद, कांकेर, एससीबी, बस्तर, महासमुंद,रोज बड़ी संख्या में मरीज आ रहे है। सबसे ज्यादा जशपुर, कोंडागांव, चांपा, बिलासपुर, कोरबा, रायपुर व दुर्ग में संक्रमण का प्रकोप फैल गया है। स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

प्रदेश में बढ़ते स्वाइन फ्लू के कहर को लेकर सीएमएचओ मिथलेश चौधरी ने बताया कि... रायपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है.. जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर को अलर्ट किया गया है...जानकारी दी गई है अगर इस तरह लक्षण आते है तो इसकी जांच की जाए...

Jaipur Viral Video : किडनैपर से लिपटकर जोर-जोर से रोया बच्चा…अनोखे पल का वीडियो वायरल

पॉजिटिव आते हैं तो इसका शीघ्र इलाज किया जाए...लगभग प्रतिदिन 30 से 40 सैंपल की जांच की जा रही है... वर्तमान में 18 मरीज एक्टिव है...लेकिन सभी बेहतर स्थिति में ठीक है। हम लगातार लोगो जागरूक करने की कोशिश की जारी है..

हमारे पास बेड की प्रयाप्त व्यवस्था है। वही स्वाइन फ्लू को लेकर जिला पंडरी अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि... स्वाइन फ्लू को लेकर हमारे पास पर्याप्त दवाई उपलब्ध है। पंडरी जिला अस्पताल में 30 बेड स्वाइन फ्लू के लिए आरक्षित बेड है। स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए डॉक्टरों की पूरी टीम तैयार है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019