Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Swine Flu In CG : छत्तीसगढ़ में जानलेवा साबित हो रहा है स्वाइन फ्लू, अब तक 6 लोगों की मौत

Uma Verma
Swine Flu In CG : छत्तीसगढ़ में जानलेवा साबित हो रहा है स्वाइन फ्लू, अब तक 6 लोगों की मौत
X

Swine Flu In CG : छत्तीसगढ़ में जानलेवा साबित हो रहा है स्वाइन फ्लू, अब तक 6 लोगों की मौत

Swine Flu In CG : रायपुर : छत्तीसगढ़ में जानलेवा साबित हो रहा है स्वाइन फ्लू, स्वाइन फ्लू से अब तक 6 लोगों की हुई है मौत हुई, पिछले 24 घंटे में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 2 लोगों की मौत हो गई,

मनेंद्रगढ़ में 41 साल के शख्स की और राजनांदगांव में 37 साल के युवक की हो गई मौत वहीं 10 दिन पहले राजनांदगांव में ही 4 साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया था,

स्वाइन फ्लू (H1N1 वायरस) से अगस्त महीने में ही 6 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हो चुकी है, पहली मौत 9 अगस्त को कोरिया जिले में एक महिला की हुई थी, इसके अलावा प्रदेश में एक हफ्ते में 29 पीड़ित मिले हैं जिनमें से 26 तो सिर्फ बिलासपुर से ही हैं

Rashifal Today 24 Aug 2024 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन पढ़े दैनिक राशिफल

स्वाइन फ्लू के लक्षण:

  • बुखार

  • खांसी

  • गले में खराश

  • जुकाम और नाक बहना

  • मांसपेशियों में दर्द

  • थकावट और कमजोरी

  • कभी-कभी दस्त और उल्टी भी हो सकती है

स्वाइन फ्लू का इलाज:

  • एंटीवायरल दवाएं: जैसे कि ऑसैटलामिविर (Tamiflu) और ज़नामिविर (Relenza) प्रभावी हो सकती हैं यदि शुरुआती लक्षणों के साथ शुरू की जाएं।

  • आराम: शरीर को पूरी तरह से आराम और नींद की आवश्यकता होती है।

  • पानी पीना: डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त तरल पदार्थ का सेवन करें।

  • खांसी और सर्दी की दवाएं: लक्षणों को कम करने के लिए उपयोग की जा सकती हैं।

रोकथाम:

  • वैक्सीनेशन: स्वाइन फ्लू के लिए विशेष वैक्सीन उपलब्ध है, जो इसे फैलने से रोकने में मदद कर सकती है।

  • हाइजीन: हाथ धोने और छींकने-खांसने के दौरान मुंह ढकने की आदत डालें।

  • सुरक्षित दूरी: प्रभावित व्यक्तियों से संपर्क सीमित करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019