Swati Maliwal News : AAP सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट, पुलिस को आया हैरानी वाला कॉल...जानें पूरा मामला

Swati Maliwal News : AAP सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट, पुलिस को आया हैरानी वाला कॉल…जानें पूरा मामला
Swati Maliwal News : AAP सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट, पुलिस को आया हैरानी वाला कॉल…जानें पूरा मामला
Swati Maliwal News
Swati Maliwal News : दिल्ली पुलिस को एक हैरानी वाला कॉल मिला है। कॉलर ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के नाम से कॉल किया। पुलिस ने बताया कि कॉलर ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री की निजी सचिव विभव पीट रहा है। ये कॉल मुख्यमंत्री आवास से की गई।
Swati Maliwal News : पुलिस को पीसीआर पर ऐसे दो कॉल आए। इसके बाद दिल्ली पुलिस सीएम हाउस पहुंची। हालांकि मौके पर स्वाति नहीं मिली। दिल्ली पुलिस कॉल की सच्चाई जानने में जुट गई है।
सूत्रों के अनुसार, स्वाति मालीवाल ने पुलिस को कॉल करके सीएम केजरीवाल पर पीए से पिटवाने का आरोप लगाया। पुलिस को सुबह करीब 10 बजे के आसपास कॉल मिली।
Swati Maliwal News
सूत्रों के अनुसार, स्वाति मालीवाल ने पुलिस को कॉल करके सीएम केजरीवाल पर पीए से पिटवाने का आरोप लगाया। पुलिस को सुबह करीब 10 बजे के आसपास कॉल मिली। बताया जा रहा है कि जब पुलिस सीएम आवास पहुंची तो स्वाति मालीवाल वहां से जा चुकी थीं। कहा जा रहा है कि वो सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन गईं। हालांकि अभी स्वाति मालीवाल की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है।
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, आज सुबह केजरीवाल के घर में स्वाति को पुलिस क्यों बुलानी पड़ी ? क्या केजरीवाल के पीए बिभव ने स्वाति मालीवाल की पिटाई की ?
क्या मुख्यमंत्री का कार्यालय कोई स्पष्टीकरण देगा ? ईश्वर करें मुख्यमंत्री के घर में महिला राज्यसभा सांसद की पिटाई की खबर झूठी हो।'


