Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामले में आतिशी की प्रेस वार्ता....

Swati Maliwal Case
Swati Maliwal Case
Swati Maliwal Case
Swati Maliwal Case : दिल्ली : आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले पर दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने इस साजिश के पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ बताया है। प्रेस वार्ता के दौरान आतिशी ने कहा कि स्वाति मालीवाल झूठ बोल रही हैं। सीएम केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना वाले दिन मुख्यमंत्री केजरीवाल वहां पर नहीं थे।
Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पहले कोई मुलाकात तय नहीं थी। स्वाति ने जो चोट लगने की बात कही है वह कहीं नहीं दिख रही है। उसके उलट स्वाति ने घर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को धमकाया। ये सारी साजिश बीजेपी की रची हुई है। वो अरविंद केजरीवाल को लेकर परेशान है। घटना के वक्त का वीडियो सामने आने के बाद सच्चाई सामने आई।
Swati Maliwal Case
आतिशी ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं तभी से भारतीय जनता पार्टी साजिश रच रही है। एक बार फिर भाजपा ने एक साजिश रची है। भाजपा ने साजिश के तहत स्वाति मालीवाल को 13 मई की सुबह अरविंद केजरीवाल के आवास पर भेजा। इस साजिश के तहत अरविंद केजरीवाल पर झूठे आरोप लगाना था। स्वाति मालीवाल इस साजिश का चेहरा थीं।
आगे कहा कि 13 मई को स्वाति मालीवाल बिना की सूचना के मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचीं। उस वक्त सीएम आवास पर नहीं थे। इसलिए उन्होंने बिभव पर आरोप लगाए हैं। आज एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में स्वाति मालीवाल का एक चेहरा सामने आया है। उनका एक झूठ सामने आया है।
जो एफआईआर में आरोप लगाए गए हैं। उसके विपरित आज जो वीडियो सामने आया है। वो सच्चाई बताया है। स्वाति मालीवाल कुर्सी पर बैठी हैं। वीडियो में सुन सकते हैं कि वह सुरक्षाकर्मियों को धमका रही हैं। स्वाति मालीवाल के सभी लगाए गए आरोप निराधार हैं।


