Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

SwaRail App : भारतीय रेलवे का नया सुपर ऐप...

Puja Rahi
SwaRail App : भारतीय रेलवे का नया सुपर ऐप...
X

SwaRail App : भारतीय रेलवे का नया सुपर ऐप…

SwaRail App : भारतीय रेलवे ने हाल ही में SwaRail App लॉन्च किया है, जो यात्रियों को ढेरों सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मुहैया कराएगा। अब यात्रियों को ट्रेन की टिकट बुकिंग से लेकर PNR स्टेटस चेक करने जैसी सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ऐप का उद्देश्य भारतीय रेलवे से जुड़ी सभी सेवाओं को एक साथ लाकर यात्रियों को सहूलत प्रदान करना है।कैसा है रेलवे का नया सुपर एप Swarail, क्या-क्या होंगे काम?

SwaRail App के प्रमुख फीचर्स:

  1. ट्रेन टिकट बुकिंग
    : अब आपको ट्रेन के रिजर्वेशन और अनरिजर्व्ड टिकट के लिए अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड नहीं करने पड़ेंगे। एक ही ऐप पर यह सुविधा उपलब्ध होगी।
  2. पार्सल सर्विस: पार्सल की जानकारी भी इसी ऐप से प्राप्त की जा सकती है, जिससे व्यापारियों और अन्य यात्रियों को राहत मिलेगी।
  3. PNR स्टेटस चेकिंग: PNR स्टेटस जानने के लिए अब आपको किसी और ऐप की जरूरत नहीं होगी।
  4. ट्रेन रनिंग स्टेटस: यह फीचर यात्रियों को अपनी ट्रेन की स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करेगा।
  5. खाना ऑर्डर करना: ट्रेन में फूड ऑर्डर करने के लिए भी इस ऐप का उपयोग किया जा सकता है, जिससे यात्रा के दौरान भोजन की समस्या हल होगी।
  6. शिकायत दर्ज करना: अगर आपको यात्रा के दौरान कोई समस्या आती है, तो आप सीधे ऐप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

SwaRail App का उपयोग कैसे करें:

इस ऐप को अभी बीटा टेस्टिंग फेज में रखा गया है, और इसे जल्द ही पब्लिक के लिए लॉन्च किया जाएगा। इसे Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप डाउनलोड करने के बाद आप नए यूजर के तौर पर साइन-इन कर सकते हैं या फिर मौजूदा Rail Connect या UTS Mobile की आईडी का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं।

क्या है सरकार का उद्देश्य:

इस सुपर ऐप को भारतीय रेलवे के CRIS (सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम) द्वारा डेवलप किया गया है, और इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सेवाएं प्रदान करना है। अब यात्रियों को अलग-अलग ऐप्स पर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार का यह प्रयास है कि रेलवे से जुड़ी हर सुविधा एक ही ऐप में उपलब्ध हो, जिससे यात्रियों का समय और मेहनत दोनों बचें।

SwaRail App भारतीय रेलवे की ओर से एक क्रांतिकारी कदम है, जो यात्रियों के लिए कई महत्वपूर्ण सेवाओं को एक ही जगह पर लाता है। जैसे ही यह ऐप सार्वजनिक रूप से लॉन्च होगा, यह भारतीय रेलवे के यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019