Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sushasan Tihar : सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे आमागोहन, ग्रामीणों से संवाद कर दी कई बड़ी सौगातें

Sushasan Tihar : सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे आमागोहन, ग्रामीणों से संवाद कर दी कई बड़ी सौगातें
X

Sushasan Tihar : सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे आमागोहन, ग्रामीणों से संवाद कर दी कई बड़ी सौगातें

Sushasan Tihar : बिलासपुर/कोटा। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के आदिवासी ग्राम आमागोहन में समाधान शिविर में भाग लिया। ग्रामीणों के उत्साह को देखकर सीएम ने कहा “जो सरकार अच्छा काम करती है, वही जनता के बीच जाने की हिम्मत रखती है। सुशासन तिहार हमारा रिपोर्ट कार्ड है।”

सीएम साय ने समाधान पेटी में आए आवेदनों की स्थिति जानी और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल के भीतर राज्य सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत अनेक योजनाएं धरातल पर उतारीं, जिनमें 18 लाख सीएम आवास, 3100 रु. में धान खरीदी, 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ, और तेंदूपत्ता की बढ़ी दर प्रमुख हैं।

Sushasan Tihar : आवास, बिजली और शिक्षा में बड़ी घोषणाएं
आमागोहन में सीएम ने 33 केवी विद्युत सब स्टेशन, सामुदायिक भवन, और बेलगहना में कॉलेज खोलने की घोषणा की। इस दौरान 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और पीएम आवास के लाभार्थियों को चाबियां सौंपी गईं। विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को सामग्री और राशि का वितरण भी हुआ।

Sushasan Tihar : डिजिटल सेवाएं गांवों तक
मुख्यमंत्री ने बताया कि 24 अप्रैल से अटल डिजिटल सेवा केंद्र 1460 ग्राम पंचायतों में शुरू किए गए हैं, जहां ग्रामीणों को बैंकिंग, जाति, निवास जैसे दस्तावेज आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं।

Sushasan Tihar : समाधान शिविर में 2265 में से 2212 आवेदनों का हुआ निराकरण
आमागोहन क्लस्टर के 11 गांवों से प्राप्त 2265 आवेदनों में से 2212 का मौके पर ही समाधान किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन लाल साहू ने मुख्यमंत्री की गांव-गांव जाकर समाधान की पहल की सराहना की।

Sushasan Tihar : हितग्राहियों ने साझा किए अनुभव
पीएम आवास से लाभान्वित छोटे लाल ने बताया कि पक्का मकान मिलने से अब बारिश और सांप-बिच्छुओं का डर नहीं रहा। महतारी वंदन योजना की लाभार्थी विमला बाई ने 1000 रुपये की राशि से अपनी नातिन के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खोला। वहीं, जनमन योजना के लाभार्थी दिलेशरी खुसरो ने आयुष्मान योजना के तहत मिले मुफ्त इलाज की सराहना की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019