Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sushasan Tihar: बेमेतरा के सहसपुर में मुख्यमंत्री साय का आगमन, बरगद पेड़ के नीचे चौपाल, 3.33 केव्ही विद्युत सब स्टेशन की सौगात

Sushasan Tihar
X

Sushasan Tihar

Sushasan Tihar: रायपुर/बेमेतरा। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दूसरे दिन, मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर पहुंचे। उनके आगमन पर ग्रामीणों ने फूल-माला और आरती के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गांव में बरगद पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और खाट पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन पर फीडबैक भी लिया। इससे पहले, सीएम साय ने 13वीं-14वीं शताब्दी में कवर्धा के फणी नागवंशी राजाओं द्वारा निर्मित ऐतिहासिक शिव मंदिर में दर्शन किए।

Sushasan Tihar: मुख्यमंत्री साय की प्रमुख घोषणाएं

-हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए नए भवन निर्माण को मंजूरी।
-13वीं-14वीं शताब्दी के फणी नागवंशी राजाओं द्वारा निर्मित शिव मंदिर और हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की घोषणा।
-3.33 केव्ही विद्युत सब स्टेशन की स्थापना।

Sushasan Tihar: सुशासन तिहार का तीसरा चरण
सुशासन तिहार का तीसरा चरण 5 मई से शुरू हो चुका है और यह 31 मई तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विभिन्न जिलों में आकस्मिक दौरे करेंगे। वे ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे, योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति का जायजा लेंगे और समाधान शिविरों में शामिल होकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019