Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sushasan Tihar 2025: तोंगपाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा, 16.25 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

Dev Verma
Sushasan Tihar 2025
X

Sushasan Tihar 2025

Sushasan Tihar 2025: सुकमा। छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ने राज्य के सुदूर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनसमस्याओं के समाधान और विकास की गति को नया आयाम दिया है। तीन चरणों में संचालित इस अभियान का अंतिम चरण अब अपने अंतिम दो दिनों में है। इसी क्रम में 30 मई 2025 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुकमा जिले के तोंगपाल पहुंचे। ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य और पुष्पमालाओं से उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

Sushasan Tihar 2025: मुख्यमंत्री साय ने समाधान शिविर में स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया और शासन की योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करते हुए प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निपटारे के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर उन्होंने तोंगपाल को 16.25 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी, जो क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Sushasan Tihar 2025: घोषित विकास परियोजनाओं में शामिल हैं:

  • कुकानार से बढ़ाईपारा तक 4.80 किमी सड़क निर्माण – ₹4 करोड़ 3 लाख 73 हजार

  • चिंतलनार से किस्टारम तक 4.50 किमी सड़क – ₹1 करोड़ 52 लाख 41 हजार

  • बुरकापाल से तोकनपल्ली तक 3.86 किमी सड़क – ₹1 करोड़ 24 लाख 61 हजार

  • मुकरम से तोंगपल्ली तक 5 किमी सड़क – ₹1 करोड़ 24 लाख 13 हजार

  • गादीरास से मानकापाल तक 12 किमी सड़क और 13 पुल-पुलियों का निर्माण – ₹6 करोड़ 86 लाख 15 हजार

  • सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग से कासरगुड़ा तक 2 किमी सड़क – ₹1 करोड़ 34 लाख

Sushasan Tihar 2025: इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव डॉ. बसव राजू एस., कलेक्टर देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Sushasan Tihar 2025: सुशासन तिहार का यह प्रयास न केवल शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहायक है, बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास और विकास का वातावरण भी सृजित कर रहा है। मुख्यमंत्री का यह दौरा जनता से सीधे संवाद और त्वरित समाधान की दिशा में एक प्रभावशाली पहल साबित हो रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019