Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Suryakumar Yadav Baby Girl : भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बने पिता, पत्नी देविशा ने दिया बेटी को जन्म

Asian News
Suryakumar Yadav Baby Girl : भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बने पिता, पत्नी देविशा ने दिया बेटी को जन्म
X

Suryakumar Yadav Baby Girl : भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बने पिता, पत्नी देविशा ने दिया बेटी को जन्म

Suryakumar Yadav Baby Girl : मुंबई। भारतीय टी20 टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है। सूर्या ने इस खुशखबरी को खुद अपने X अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “खिलखिलाती हंसी, प्यार भरी झप्पी और सपनों को साकार करते हुए… हम अपनी बेबी गर्ल का स्वागत करते हैं।”

Suryakumar Yadav Baby Girl : परिवार के साथ हैं सूर्या, RCB मैच पर संशय

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के साथ रायपुर नहीं गए हैं और फिलहाल परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। ऐसे में 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच में उनका खेलना संशय के घेरे में है।

Suryakumar Yadav Baby Girl : मैदान पर खराब फॉर्म, निजी जिंदगी में खुशी

आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। उन्होंने अब तक 10 मैचों में सिर्फ 195 रन बनाए हैं और उनका औसत महज 19.50 का रहा है। पिछले मैच में हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्या ने टीम की कप्तानी भी की थी। इस खुशखबरी के बीच उनका फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है।

Suryakumar Yadav Baby Girl : मुंबई इंडियंस की खराब स्थिति

मुंबई इंडियंस की पॉइंट्स टेबल में स्थिति पहले से ही कमजोर है। अगर सूर्यकुमार यादव RCB के खिलाफ नहीं खेलते हैं तो टीम को बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों मोर्चों पर बड़ा झटका लग सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019