Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sunil Narine Created History: IPL में सुनील नरेन की डबल सेंचुरी, 19 साल में कोई विदेशी नहीं कर सका ये खास कारनामा

Asian News
Sunil Narine Created History
X

Sunil Narine Created History

Sunil Narine Created History: हैदराबाद: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 200 विकेट पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज और पहले विदेशी खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार यह कारनामा कर चुके हैं।

गेंदबाजों ने दिलाई केकेआर को मजबूती

कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 165 रन पर समेट दिया। वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट झटके, जबकि नरेन और कार्तिक त्यागी को दो-दो सफलता मिली।

सलिल बने 200वें शिकार

नरेन ने सलिल अरोड़ा को बोल्ड कर अपना 200वां विकेट पूरा किया। इसके बाद उन्होंने ईशान किशन को भी आउट किया। अब उनके नाम 197 मैचों में 201 विकेट हो चुके हैं।

हैदराबाद की पारी लड़खड़ाई

ट्रैविस हेड (61) और ईशान किशन (42) ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन इनके आउट होते ही बल्लेबाजी बिखर गई। टीम ने आखिरी 8 विकेट सिर्फ 60 रन में गंवा दिए, जिससे बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद टूट गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019