Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

सुकमा : बालिका आश्रम की छात्रा की अचानक मौत, स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल......

सुकमा : बालिका आश्रम की छात्रा की अचानक मौत, स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल......
X

सुकमा जिले के छिंदगढ़ में एक बालिका आश्रम में कक्षा 2 में पढ़ने वाली छात्रा की मौत की दुखद घटना सामने आई है। मृतक छात्रा छिंदगढ़ ब्लॉक के लिटीरास गांव की रहने वाली थी। सुबह प्रार्थना के बाद जब वह अपने कमरे में पहुंची, तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। आश्रम स्टाफ ने तुरंत उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की अचानक मौत से बालिका आश्रम का पूरा स्टाफ सदमे में है, क्योंकि पहले से उसकी किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतक बच्ची के परिवार में शोक का माहौल है, और परिजन इस घटना पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बालिका आश्रम की व्यवस्थाओं की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने आश्रमों में बच्चों की देखभाल और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019