Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sukma Breaking: सुकमा के 18 भाजपा पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा...

Sukma Breaking: सुकमा के 18 भाजपा पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा...
X

Sukma Breaking: सुकमा के 18 भाजपा पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा…

Sukma Breaking: सुकमा में नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है, जब पार्टी के कुल 18 पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष और पार्षद मनोज देव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी, पार्षद चंद्रिका गुप्ता, शिल्पा मंडावी, दीपक नेताम, अनिल मंडावी, लच्छू पोडियाम, ऋषभ गुप्ता, गौरव सिंह राठौड़, लक्ष्मी शर्मा, राजेश दास, मनीष सिंह, नुप्पो पोडिया, काजल देवनाथ, ललित गांधी, साहिल सिंह, और श्रीमती अपर्णा देव शामिल हैं।

इन नेताओं ने भाजपा जिला संगठन पर टिकट वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। मनोज देव ने कहा कि पार्टी ने पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया, जो उन्हें उचित सम्मान मिलने की उम्मीद कर रहे थे। इस कदम से पार्टी में असंतोष और तनाव बढ़ सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019