Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Suitcase Murder Mystery in Deoria: भांजे से अवैध संबंध में पत्नी ने की पति की हत्या, ऐसे फूटा भांडा

Asian News
Suitcase Murder Mystery in Deoria
X

Suitcase Murder Mystery in Deoria

Suitcase Murder Mystery in Deoria: देवरिया। देवरिया जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने लोगों को हैरान कर दिया है। मेरठ में नीले ड्रम में पति की हत्या का मामला अभी ताजा था कि अब देवरिया में भी ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर शव को सूटकेस में बंद किया और उसे सुनसान खेत में फेंक दिया।

Suitcase Murder Mystery in Deoria: घटना तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पठखौली गांव की है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गेहूं के खेत में एक संदिग्ध सूटकेस पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसमें 30 वर्षीय युवक का शव मिला, जिसके सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। शव की शिनाख्त मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी नौशाद के रूप में हुई, जो हाल ही में सऊदी अरब से कमाई कर लौटा था।

Suitcase Murder Mystery in Deoria: पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो संदेह की सुई नौशाद की पत्नी पर गई। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने खुलासा किया कि उसका अपने रिश्ते के भांजे के साथ अवैध संबंध था। नौशाद के लौटने के बाद वह उनके रिश्ते में रोड़ा बन रहा था। इसके चलते दोनों ने साजिश रची और धारदार हथियार से नौशाद की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सूटकेस में ठूंसकर करीब 50 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया।

Suitcase Murder Mystery in Deoria: पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसका प्रेमी भांजा फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019