Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Suicide: जेल में आत्महत्या: नाबालिग से रेप और हत्या के आरोपी ने तौलिये से लगाई फांसी

Suicide
X

Suicide

Suicide: ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की से बलात्कार और हत्या के आरोपी विशाल गवली ने जेल में आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय गवली ने तलोजा केंद्रीय जेल के शौचालय में रविवार तड़के तौलिये से फांसी लगा ली।

Suicide: खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गवली का शव रविवार सुबह जेल के शौचालय में लटका मिला। जेल प्रशासन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल भेजा गया, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

Suicide: पुलिस के अनुसार, गवली पर 24 दिसंबर को कोलसेवाड़ी से लापता हुई एक नाबालिग लड़की के अपहरण, बलात्कार और हत्या का आरोप था। बाद में लड़की का शव पडघा के बापगांव में मिला। कोलसेवाड़ी पुलिस की जांच के बाद गवली और उसकी पत्नी साक्षी को फिरौती, बलात्कार, हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019