Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

स्ट्रांग रूम के बाहर अचानक तड़तड़ाई रायफल : जानें फिर क्या हुआ

स्ट्रांग रूम के बाहर अचानक तड़तड़ाई रायफल : जानें फिर क्या हुआ
X

स्ट्रांग रूम के बाहर अचानक तड़तड़ाई रायफल : जानें फिर क्या हुआ

सारंगढ़। स्ट्रांग रूम के बाहर अचानक तड़तड़ाई रायफल : शनिवार को सुबह ही अचानक बिलाईगढ़ स्ट्रांग रूम के बाहर रायफल की तड़तड़ाहट से अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद बाकी के जवानों ने भी पोजीशन संभल ली। कुछ जवानों ने अपनी AK -47 संभाली और फायरिंग वाली दिशा में लपके। तो पता चला की ये फायरिंग स्ट्रांग रूम में ड्यूटी पर तैनात चंद्रपाल बर्मन ने की थी। इसकी पुष्टि ASP निमिषा पांडेय ने भी की।

स्ट्रांग रूम के बाहर अचानक तड़तड़ाई रायफल : क्या है पूरा मामला

दरअसल शनिवार की सुबह स्ट्रांग रूम में तैनात एक जवान चंद्रपाल बर्मन ने तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी । जवान के हवाई फायरिंग करने से कलेक्ट्रेट परिसर और स्ट्रांग रूम परिसर पर हड़कंप मच गया है। हवाई फायरिंग का कारण पारिवारिक तनाव और ड्यूटी के दौरान नशा बताया जा रहा है। फिलहाल सारंगढ़ पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

एडिसनल एसपी निमिषा पांडे ने कहा कि, जवान ने तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दिया है। फायरिंग होना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हम किसी निष्कर्ष पर पहुँच सकेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019