Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर में वाहन चालकों पर सख्ती, घर-घर जाकर वसूला जाएगा ई-चालान जुर्माना....

रायपुर में वाहन चालकों पर सख्ती, घर-घर जाकर वसूला जाएगा ई-चालान जुर्माना....
X

रायपुर में वाहन चालकों पर सख्ती, घर-घर जाकर वसूला जाएगा ई-चालान जुर्माना….

रायपुर : रायपुर में पिछले छह वर्षों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1,21,000 से ज्यादा वाहन चालकों ने ई-चालान की राशि का भुगतान नहीं किया है। अब यातायात पुलिस इन चालकों से जुर्माना वसूलने के लिए उनके घरों तक पहुंचेगी। इसके लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया है, जो चालान की रकम वसूलने के लिए कार्रवाई करेगी। अगर जुर्माना का भुगतान नहीं किया जाता है, तो वाहन को जब्त कर लिया जाएगा और मामला लोक अदालत में भेजा जाएगा।

यातायात पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कैमरों के जरिए रोजाना नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के ई-चालान काटे जाते हैं, लेकिन अधिकांश वाहन चालक जुर्माना भरने के लिए यातायात कार्यालय नहीं पहुंचते। इसका परिणाम यह है कि लंबित ई-चालान की संख्या लगातार बढ़ रही है।

चालान भरने में हुई देरी तो लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर, यहां जानें  ऑनलाइन Challan भरने का तरीका - how to pay online E - CHALLAN, see all  details here

विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह वर्षों में कुल 3,05,667 ई-चालान जारी किए गए, जिनमें से 1,83,983 वाहन चालकों ने जुर्माना राशि का भुगतान किया है। इस भुगतान में कमी के कारण अब पुलिस ने और सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है, ताकि यातायात नियमों के उल्लंघन को रोका जा सके और वसूली की प्रक्रिया को तेज किया जा सके।

इस कदम से यातायात नियमों के उल्लंघन में कमी आने की संभावना है, और नागरिकों में अधिक जागरूकता का संचार होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019