Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

अजीबोगरीब मामला : मैं एक चोर हूं मुझे शांति से चोरी करने दो : वरना सबको मार डालूंगा’...चोर का मोहल्ले वालों के लिए चिट्ठी....

अजीबोगरीब मामला : मैं एक चोर हूं मुझे शांति से चोरी करने दो : वरना सबको मार डालूंगा’...चोर का मोहल्ले वालों के लिए चिट्ठी....
X

अजीबोगरीब मामला : मैं एक चोर हूं मुझे शांति से चोरी करने दो

ग्वालियर। अजीबोगरीब मामला : शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटू पार्क इलाके में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक चोर ने बाकायदा चिट्ठी लिखकर पूरी कॉलोनी को धमकी दे डाली।

अजीबोगरीब मामला : चोर ने चिट्ठी में लिखा?

ग्वालियर की सूर्य विहार कॉलोनी में मिली इस चिट्ठी में चोर ने लिखा –"मैं एक चोर हूं, मुझे शांति से चोरी करने दो। अगर किसी ने दखलअंदाजी की तो सबको मार डालूंगा। मेरे साथी और मुझे चोरी करने दो, वरना अंजाम बुरा होगा।"

मचा हड़कंप

चोर की यह चिट्ठी मिलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी

गोला का मंदिर थाना पुलिस ने चिट्ठी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉलोनी के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चिट्ठी लिखने वाले का पता लगाया जा सके।

पहले भी हो चुकी हैं चोरियों की घटनाएं

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब चोरों द्वारा इस तरह खुलेआम धमकी देना नई बात है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019