Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Stock Market Today: बाज़ार मजबूत रुख के साथ हुआ बंद, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

Asian News
Stock Market Today: बाज़ार मजबूत रुख के साथ हुआ बंद, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
X

Stock Market Today: बाज़ार मजबूत रुख के साथ हुआ बंद, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

Stock Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। शंघाई सहयोग संगठन में भारत चीन रूस के एक साथ आने और अगस्त माह में भारत के मजबूत जीडीपी आंकड़े से सोमवार को घरेलू बाजार मज़बूत रुख़ के साथ बंद हुए। सभी सेक्टरों में हुई व्यापक खरीदारी दिखी।

Stock Market Today: निफ्टी ऑटो इंडेक्स ने 2.7 फीसदी की बढ़त के साथ इस तेजी में सबसे ज्यादा योगदान दिया। उसके बाद कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। मिड-कैप और स्मॉल-कैप इंडेक्स भी 2 फीसदी और 1.7 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

Stock Market Today: आईटी, मेटल, एनर्जी, तेल एवं गैस इंडेक्स 1.3-1.6 फीसदी से ज़्यादा चढ़े जबकि बैंक और वित्तीय शेयरों में मामूली बढ़त देखने को मिली। दूसरी ओर, एफएमसीजी इंडेक्स सपाट रहा। जबकि, फार्मा और मीडिया में मामूली गिरावट देखने को मिली। इंडिया VIX में लगभग 4 फीसदी की गिरावट के साथ वोलैटीलिटी कम हुई।

Stock Market Today: कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 568.09 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 80,377.74 पर और निफ्टी 198.25 अंक या 0.81 प्रतिशत बढ़कर 24,625.10 पर बंद हुआ। लगभग 2681 शेयरों में तेजी आई, 1,320 शेयरों में गिरावट आई और 173 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019