Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Stock Market Today: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

stock market today
X

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 307 अंक चढ़ा, निफ्टी 25900 के ऊपर

नई दिल्ली/मुंबई। Stock Market Today 16 September 2025 : मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों ने कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 201.69 अंक की बढ़त के साथ 81,987.43 अंक पर; निफ्टी 52.8 अंक के लाभ से 25,122 अंक पर कारोबार कर रहा था।

Stock Market Today: बैंकिंग, ऑटो और पावर शेयरों में खरीदारी देखी गई। एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, एमएंडएम, कोटक महिंद्रा बैंक और पावर ग्रिड सबसे ज़्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस व एचसीएल टेक जैसे आईटी शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।

Stock Market Today: पिछले कारोबारी सत्र में, निफ्टी 50 इंडेक्स 8 दिनों की बढ़त के सिलसिले को तोड़ते हुए नकारात्मक दायरे में बंद हुआ। लगभग 45 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,069 पर। बीएसई सेंसेक्स अपनी पांच दिनों की तेजी पर विराम लगाते हुए 118.96 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,785.74 पर बंद हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019