Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Stock Market today: बाजार में निराशा, सेंसेक्स 247.01 और निफ्टी में 67.55 अंकों की गिरावट

Share Market
X

Share Market

Stock Market today: नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय घरेलू स्टाक मार्केट चालू कारोबारी सत्र के पहले दिन 14 जुलाई को गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 247.01 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 82,253.46 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 67.55 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 25,082.30 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market today: निफ्टी पर जियो फाइनेंशियल, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, विप्रो, एशियन पेंट्स टॉप लूजरों में रहे जबकि इटरनल, टाइटन कंपनी, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस निफ्टी के टॉप गेनरों में रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों में आईटी इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट आई। जबकि फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया, रियल्टी, पीएसयू बैंक में 0.5-1 फीसदी की बढ़त हुई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019