Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Stock Market Today 8 March: सीजफायर होते ही शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स में 2674 अंकों की तेजी, निफ्टी भी 731 अंक के पार

Asian News
Stock Market Today 8 March: सीजफायर होते ही शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स में 2674 अंकों की तेजी, निफ्टी भी 731 अंक के पार
X

Stock Market Today 8 March: नई दिल्ली/मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ सीजफायर की घोषणा के बाद बुधवार 8 मार्च को भारतीय शेयर मार्केट में जोरदार तेजी देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स आज 77290 के स्तर पर खुला वहीं, एनएसई का निफ्टी 23855 के स्तर पर खुला, जिसमें 731 अंकों की मजबूती दर्ज की गई। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे।

Stock Market Today 8 March: एशियाई शेयर बाजारों में भी तेजी

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो एशियाई शेयर बाजारों में भी जोरदार तेजी रही। जापान का निक्केई 225 पांच प्रतिशत से अधिक बढ़कर 56230 पर पहुंच गया, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में तीन प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखी गई और यह 3775 के स्तर पर था। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6% से अधिक की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था। हैंग सेंग फ्यूचर इंडेक्स 25,233 के स्तर पर था, जो पिछले बंद स्तर 25,116.53 से ऊपर था।

Stock Market Today 8 March: अमेरिकी बाजार में रहा उतार-चढ़ाव

वॉल स्ट्रीट का हाल मिश्रित रहा। डॉऊ जोंस 85 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 46584 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डैक में हल्की बढ़त रही। कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चला गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) पिछले छह साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज करने के बाद करीब 95 डॉलर पर था।

Stock Market Today 8 March:सोने की कीमतों में भी तेजी

सोने की कीमतों में भी तेजी रही। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 2.3% बढ़कर 4,811.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 3.3% की तेजी के साथ 4,840 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए।

Stock Market Today 8 March: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भी उछाल

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भी उछाल देखा गया। अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद बिटकॉइन की कीमतें तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं। बिटकॉइन 4.9% बढ़कर $72,738 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि ईथर की कीमतें 7.4% की तेजी के साथ 2,273 डॉलर तक पहुंच गईं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019